{"_id":"69d39588848658e28a028aef","slug":"one-injured-in-truck-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175756-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, चालक घायल
विज्ञापन
गिरिपार क्षेत्र की कांटी मशवा सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
-कांटी-मशवा सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में कांटी-मशवा सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। पत्थर खदान से भरकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह (45) पुत्र जगत सिंह, निवासी सतौन, सखौली पंचायत के ढांग रूहाना स्थित खदान में पत्थर भरने गया था। वहां से ट्रक में पत्थर लोड कर वह वापस सतौन लौट रहा था। इसी दौरान कांटी-मशवा सड़क पर दो सड़क के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
Trending Videos