{"_id":"6a3545ce283f7e39f50433a4","slug":"paarpeet-with-family-in-pipliwala-village-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181386-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पीपलीवाला गांव में परिवार पर हमला और घर में तोड़फोड़ करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पीपलीवाला गांव में परिवार पर हमला और घर में तोड़फोड़ करने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट में एक बुजुर्ग महिला की बाजू में आई चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना के तहत पड़ने वाले पीपलीवाला गांव के एक घर में तोड़फोड़ और परिवार से मारपीट के आरोप लगे हैं। घटना में एक महिला को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर माजरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीपलीवाला गांव के निवासी नसीम नाज के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोग घर से कुछ दूरी पर एकत्रित हुए। इसके बाद घर की तरफ पहुंचे। इस समय गांव में लाइट नहीं थी, घर के शीशे तोड़े गए।
घर की एक बुजुर्ग महिला को बाजू में चोटें भी आई हैं। थाना प्रभारी माजरा कुलदीप डडवाल ने सूचना मिलने पर जांच टीम मौके पर भेज दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मारपीट मामले में दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। विगत चुनाव के दौरान कुछ आपसी रंजिश के चलते आपस में मारपीट व तोड़फोड़ का मामला हुआ है।
विज्ञापन
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस थाना माजरा की टीम गहनता से जांच कर रही है।