पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat pratinidhi welcome by purvanchal sangathan

पातलियों पंचायत के लंबित विकास कार्य जल्द होंगे पूरे : मोहन सिंह सहोता

Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
panchyat pratinidhi welcome by purvanchal sangathan
पूर्वांचल सामाजिक संगठन ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट, सड़क, डंगा निर्माण और नालों से अतिक्रमण हटाने को प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पातलियों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का पूर्वांचल सामाजिक संगठन की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश के सचिव पवन चौधरी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
इस दौरान पंचायत के प्रधान मोहन सिंह सहोता, उपप्रधान गुरचरण सिंह और बीडीसी सदस्य अमनदीप कौर का भी संगठन की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रधान मोहन सिंह सहोता ने कहा कि लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने, राजकुमार आवास से आगे जाने वाली सड़क के सुधार, डंगा निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। पूर्वांचल सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अजय चौरसिया ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत के विकास में संगठन हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों का भी चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन चौधरी ने कहा कि जनता ने नए प्रतिनिधियों पर भरोसा जताया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सड़क सुधार और डंगा निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
उपप्रधान गुरचरण सिंह ने क्षेत्र में नालों पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए कहा कि इस मामले को संबंधित विभाग और एसडीएम के समक्ष उठाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने नालों का निरीक्षण भी किया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के महासचिव राजकुमार गोयल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रखर गुप्ता, सचिन चावला, प्रदीप कुमार, ऋतुरंजन, कुंदन, दीक्षा, नीरू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed