सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat roster

Sirmour News: सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों सहित 17 जिला परिषद और 8 पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
panchyat roster
प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर
विज्ञापन
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरक्षण की अधिसूचना की जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिले के 17 जिला परिषद वार्डों, 273 ग्राम पंचायतों, 8 पंचायत समितियों सहित पंचायतों के वार्डों के आरक्षण रोस्टर जारी कर दिए हैं। रोस्टर जारी हो जाने के बाद अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में पहले 259 पंचायतें थीं, 14 नई बनी पंचायतों को भी रोस्टर में शामिल किया गया है। नई पंचायतों के गठन के बाद अब पांवटा साहिब विकास खंड में 49, संगड़ाह में 39, शिलाई में 37, पच्छाद में 35, राजगढ़ में 34, नाहन में 28, ददाहु में 26 व तिलोरघार में 25 पंचायतें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-1
नाहन विकास खंड की 28 पंचायतों में यह है आरक्षण रोस्टर

विकास खण्ड नाहन की 28 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों के लिए जारी की गई आरक्षण की सूची में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए सलानी कटोला, बनकला, बर्मा पापड़ी, सुरला और नाहन पंचायतें आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए पालियों और मात्तर पंचायतों को रखा गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) में नलका और चाकली पंचायतें आरक्षित हैं। महिला (सामान्य) के लिए नाहन-II, पंजाहल, बनेठी, देवनी और नावनी पंचायतों में केवल महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगी। इसके अलावा अनारक्षित पंचायतों में त्रिलोकपुर, क्यारी, धगेड़ा, विक्रमबाग, सैन की सेर, रामा धौण, कालाअंब और मोगीनंद पंचायतों को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए आंबवाला सैनवाला, सतीवाला, देवका पुडला और कौलांवालाभूड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नेहली धीडा व अनुसूचित जनजाति के लिए नागल सुकेती पंचायतों को आरक्षित किया गया है।
--
इनसेट 2.................
शिलाई विकास खंड की 37 पंचायतों में यह है आरक्षण रोस्टर
विकास खंड शिलाई की 37 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के लिए जारी किए गए आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति (महिला) के लिए रास्त, क्यारी गुण्डाह, मानल, हल्लांहा, नैनीधार और धारवा को शामिल किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए अजरौली, कोटा पाव, बकरास, डाहर और कान्डो भटनोल, महिला के लिए बेला बश्वा, शिलाई, पाव मानल, नाया, अश्याडी, लोजा मानल, जरवा जुनैली, बिडला दिगवा, कोटी उतरोऊ, बान्दली और सियासू को शामिल किया गया है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नाया पंजोड, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए शंखौली व शिरी क्यारी आरक्षित की गई हैं। अनारक्षित में गवाली, कुहट, द्राबिल, पनोग, झकाण्डो, नावणा भटवाड, कोटी बाँच, लानी बोराड, मिल्लाह, बाम्बल, बाली कोटी और चामरा मोहराड़ को शामिल किया गया है।
--
इनसेट 3
विकास खंड कमरऊ की 25 पंचायतों में प्रधान पद के लिए यह है रोस्टर
विकास खण्ड कमरऊ (स्थित तिलोरधार) की 25 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए माशु, भजौन, कोडगा और शावगा, अनुसूचित जाति महिला के लिए काटी मश्वा, टटियाना, कुनैर धमौन और मिनलबाग को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बोकाला पाब और कान्डो च्योग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए शमाह पम्ता और गुद्धी मानपुर को आरक्षित किया गया है। वहीं, महिला के लिए शरली मानपुर, कठवार, कमरऊ, बडवास, ठौंटा जाखल, पोका और दुगाना को शामिल किया गया है। जबकि सतौन, चान्दनी, बल्दवा बोहल खुईनल, जामना, शिल्ला और सखौली को अनारक्षित रखा गया है।
---
इनसेट 4.................
विकासखंड ददाहू की 26 पंचायातें में यह है प्रधान पद के लिए रोस्टर
विकास खंड ददाहू की 26 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए खूड द्राबिल, कोटी धीमान, जरग, जामू कोटी, कटाह शीतला और बगड को आरक्षित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए खाला क्यार, कटवाडी बागडत, मालगी, छोऊ भोगर और चाडना, महिला के लिए महीपुर, नेहर सवार, पराडा, पनार, कोटला मोलर, भनेत हल्द्वाडी और भाटगढ़ को आरक्षित किया गया है। जबकि कमलाड, भरोग बनेडी, कान्डो कान्सर, थाना कसोगा, बिरला, मधाना, छछेती और ददाहू को अनारक्षित रखा गया है।
---
इनसेट 5............
विकासखंड संगड़ाह की 39 पंचायतों में प्रधान पद के लिए यह है आरक्षण रोस्टर
विकास खंड संगड़़ाह की 39 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए रेडली, घन्डूरी, पुन्नरधार, रजाना, शामरा, दाना घाटों, कुफर-कैंथू और चौकर को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए गनोग, शिवपुर, सैंज, माईना घडेल, नौहराधार, देवना, रणफुआ जबडोग और लाना पालर, महिला के लिए भवाई, सांगना, लुधियाना, अन्धेरी, चाडना, दिवडी खडांह, भाटन भुजौण्ड, भुटली मानल, गवाही और भौण कडियाना को आरक्षित किया गया है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए गाता धार, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए बाऊनल काकोग और ब्योंग टटवा को आरक्षित किया गया है। जबकि बडोल, सेर तन्दुला, संगड़ाह (ग्रामीण), भराडी, देवा मानल, टिकरी डसाकना, सताहन, गैहल, लाना चेता और भलौना को अनारक्षित रखा गया है।
---
इनसेट 6...........
विकासखंड राजगढ़ की 34 पंचायतों में प्रधान पद के लिए यह है आरक्षण रोस्टर
विकासखंड राजगढ़ की 34 पंचायतों के लिए जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार महिला के लिए दाहन, छोगटाली, राणाघाट, नेरी कोटली, डिम्बर, नेहर पाब, कोटी पधोग, धनच मानवा, हाब्बन को आरक्षित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति महिला के लिए बोहल टालिया, दीदग, ठौड निवाड, माटल बखोग, सेर जगास, चन्दोल, देवठी मझगांव, डिब्बर, अनुसूचित जाति के लिए कोठिया जाजर, नई नेटी, शिलांजी, थैना बसोतरी, भानत, शाया सनौरा, कुडू लवाणा को आरक्षित किया गया है। जबकि टिक्कर, करगाणू, कोटला बांगी, जदोल टपरोली, टाली भुज्जल, नेहरटी बघोट, शलाना, काथली भरण, भुईरा, कडौली दोची को अनारक्षित रखा गया है।
--
इनसेट 7...............
पच्छाद विकासखंड की 35 पंचायतों के लिए प्रधान पद के लिए यह है आरक्षण रोस्टर
विकासखंड पच्छाद की 35 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए सादनाघाट, जयहर, चमेंजी, काटली, शीना, दाड़ों देवरिया और धरोटी को आरक्षित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए मानगढ़, शाडिया, नेरी नावन, सुरला-जनोट, वासनी, डिलमन और कोटला पंजौला, महिलाओं के लिए डिन्गर-किन्नर, नैना टिक्कर, टिकरी कुठाड़, कथाड, बागथन, लाना भल्टा, बजगा, नारग, बनौना, कोटला बरोग और महलोग लाल टिक्कर को आरक्षित किया गया है। जबकि सिरमौरी मंदिर, लाना बांका, जामन की सेर, बनाह धिन्नी, धार टिकरी, सरांहा, बनी बखोली, दीद घलूत, द्राबली और बाग पशोग को अनारक्षित रखा गया है।
--
इनसेट 8..............
पांवटा साहिब की 49 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों का यह है आरक्षण रोस्टर
विकासखंड पांवटा साहिब की 49 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों के जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए अम्बोया, राजपुर, डाण्डा, बढाना और डोबरी सालवाला को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए ब्यास, शिवपुर, रामपुर भारापुर और बहराल, महिला के लिए फतेहपुर, माजरा, नवादा, गुरूवाला सिंघपुरा, पडदूनी, फुलपुर, पलहोडी, अजौली, जामनीवाला, खोदरी, भुंगरनी, गोरखुवाला, नघेता, टोकियो, कुण्डियों और पिपलीवाला को आरक्षित किया गया है। जबकि हरिपुर खोल, सैनवाला मुबारिकपुर, भगानी, मुगलांवाला करतारपुर, क्यारदा, बद्रीपुर, भाटांवाली, भैला, धौला कुआ, बनौर, मिश्रवाला, गोजर अडायन, पुरुवाला, कुन्जा, अमरकोट, मेलियों और पातलियों को अनारक्षित रखा गया है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed