सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   paonta sahib policeman assault video viral security contractor accused

हिमाचल: पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी से मारपीट का वीडियो वायरल, निजी कंपनी के सिक्योरिटी ठेकेदार पर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर )। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 04 Jun 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर थप्पड़ और मुक्के मारता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

paonta sahib policeman assault video viral security contractor accused
पुलिस के जवान के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर थप्पड़-मुक्के मारता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ठेकेदार के रूप में काम करता है।

Trending Videos




वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी व्यक्ति पुलिसकर्मी राजेश छिंटा की वर्दी पर हाथ डालकर हाथापाई करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह पुलिसकर्मी को थप्पड़ और मुक्के मारता दिख रहा है। यह वीडियो बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस भी सुनाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी राजेश छिंटा धौलाकुआं बटालियन में तैनात है। बुधवार को उसकी ड्यूटी तारूवाला स्थित स्ट्रांग रूम में थी और वह लंच करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed