{"_id":"69cbb85a7cdac6c0100cf15a","slug":"people-oppose-the-decision-of-closing-shahid-kulvinder-singh-high-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175285-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शहीद के नाम वाले स्कूल को बंद करने के आदेश पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शहीद के नाम वाले स्कूल को बंद करने के आदेश पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
स्कूल बंद करने के मामले में नाहन में उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते डॉ राजीव बिंदल व
विज्ञापन
सचित्र--
पाठशाला को बंद करने के आदेश रद्द करने की पुरजोर ढंग से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। गिरिनगर विद्युत परियोजना की ओर से संचालित किए जा रहे शहीद कुलविंद्र सिंह हाई स्कूल को बंद करने के आदेश पर ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने इसे दो टूक शब्दों में शहीद का अपमान करार दिया है। विद्युत बोर्ड ने एक अप्रैल से इस स्कूल को ताला लगाने के आदेश दिए हैं।
इन आदेशों से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को नाहन पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। पड़दूनी पंचायत के पुरुष व महिलाएं बड़ी संख्या में सुबह के समय शहीद चौक पर एकत्रित हुए और वहां से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने डॉ. बिंदल की मार्फत राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए ग्रामीणों ने गिरिनगर क्षेत्र में कारगिल के शहीद के नाम से संचालित किए जा रहे शहीद कुलविंद्र सिंह हाई स्कूल को बंद करने के आदेश वापस लेने की मांग की।
इससे पूर्व मीडिया से रूबरू हुए बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार संस्थानों पर ताले जड़ने का कार्य कर रही है। कई स्कूल बंद करने के बाद अब शहीद के नाम से खुले स्कूल को भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं जो कांग्रेस की कुंठित सोच को दर्शाता है।
पड़दूनी पंचायत के ग्रामीण ममता देवी, संध्या देवी, जगदीश चंद, हितेश कुमार, सीताराम, तरसेम सिंह, सतपाल, सुरेश कुमार, जगदीश चंद, दलैल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस स्कूल में तीन ग्राम पंचायतोंं के पांच गांव के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला को पहले भी कई बार शिक्षा विभाग के अधीन करने के मांग की गई थी जिसे सुना नहीं गया। अब बिजली बोर्ड ने शहीद के नाम से खुले स्कूल को बंद करने का फरमान जारी कर दिया है जो कि शहीद का अपमान है। ग्रामीणों ने सरकार ने इस स्कूल को बंद न करने और इसे शिक्षा विभाग के अधीन करने की मांंग की है।
-- -- बाक्स
अमर उजाला ने खबर प्रकाशित करके किया था खुलासा
चंद रोज पहले अखबार ने शहीद कुलविंद्र सिंह के नाम से चल रहे स्कूल को बंद करने के आदेश को लेकर खबर भी प्रकाशित की थी। ग्रामीणों ने डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उस खबर की कटिंग भी प्रेषित की है।
-- -- संवाद
Trending Videos