सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in davn school dadhahu

Sirmour News: पिता की डांट वो धूप जो बाद में कराती है छाया का अहसास

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in davn school dadhahu
डीएवीएन स्कूल ददाहू में पितृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में पितृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने जीवन में पिता के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक पिता अपने सुख को त्यागकर अपने परिवार को खुशियां देता है।

शिक्षक मामराज शर्मा ने कहा कि एक पिता की डांट बच्चों को धूप के समान लगती है लेकिन बाद में यही धूप छांव बनकर सामने आती है। शिक्षक धनवीर शर्मा ने पिता के सम्मान में अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पिता के सम्मान में लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा सौम्या, अद्विका व वैभवी ने कहा कि पिता में वह शक्ति हैं कि जो हमारे जीवन की हर इच्छाओं को पूरा करती है। दृश्या गोयल, ओजस्वी, प्राची, सूर्या, वंशिका, निधि, इशिका व यदवी ने अपने पिता को समर्पित गीतों पर मनभावन नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जबकि छात्र सार्थक, भाविक, अक्षित नेगी ने पिता के सम्मान में अपने विचार साझा किए। लघु नाटिका में ज्योत्सना, सुहानी, तमन्ना, अनन्या, नव्या, अनिषा, अन्वी व साक्षी के अभिनय को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed