सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain in sirmaur

Sirmour News: चुनावी सरगर्मियों के बीच आसमान से बरसी राहत की बूंदें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rain in sirmaur
विज्ञापन
-मौसम हुआ सुहाना, सुबह से हुई बारिश, दोपहर बाद थमा सिलसिला


-मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत, किसानों-बागवानों के चेहरे खिले

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच रविवार को मौसम ने करवट ली और आसमान से बरसी राहत की बूंदों ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दोपहर बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा और बारिश का सिलसिला थम गया।
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उसम से लोग परेशान थे। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मैदानी क्षेत्रों के लोगों ने राहत महसूस की। नाहन, पांवटा साहिब, धौलाकुआं और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों संगड़ाह, हरिपुरधार, नोहराधार, चूड़धार क्षेत्र और शिलाई के कई इलाकों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिली। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि की भी सूचना मिली, जिससे मौसम अचानक ठंडा हो गया। बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्षा खरीफ फसलों की तैयारी कर रहे किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। खेतों में नमी बढ़ने से मक्का सहित अन्य फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से बागवानों ने फलों को नुकसान की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम में आए बदलाव के चलते चुनावी गतिविधियों में जुटे प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भी गर्मी से राहत मिली। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले के कुछ क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। संवाद

बदलाव:

उमस → उसम (स्तर 1: विविध सुधार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed