{"_id":"69cbc2e82cbe84f4b40d929e","slug":"result-out-in-malgaown-school-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175319-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मलगांव स्कूल में घोषित हुआ परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मलगांव स्कूल में घोषित हुआ परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
मलगांव स्कूल के मेधावी विद्यार्थी परीक्षा परिणाम के बाद प्रधानाचार्य के साथ। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
-प्रधानाचार्य ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में शिक्षा सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान शिक्षा संवाद का भी आयोजन हुआ। इस दौरान कक्षा पहली से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालू परमार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तकों, मेडल्स एवं पासिंग सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही शिक्षा संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी शिक्षक एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी आवश्यकताओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
संवाद
Trending Videos