{"_id":"69416256dbb9c6c10b0bbbf3","slug":"samart-meters-work-in-kalaamb-nahan-news-c-177-1-ssml1028-167102-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगे 7500 स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगे 7500 स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
-
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत उपभोक्ताओं को आधुनिक और पारदर्शी बिजली व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य निरंतर जारी है। विभाग की ओर से उपमंडल क्षेत्र में कुल 12,000 स्मार्ट मीटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि बिजली उपभोग की सटीक जानकारी, बिलिंग में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार सुनिश्चित किए जा सकें।
जानकारी के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के शुरुआती चरण में कुछ क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे कार्य की गति प्रभावित हुई। लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर तकनीकी जानकारी की कमी और विभिन्न प्रकार की आशंकाओं के कारण असमंजस की स्थिति बनी।
हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयम और समझदारी से स्थिति को संभालते हुए उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें स्मार्ट मीटर से जुड़े लाभों की जानकारी दी। विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि अब तक उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 7,500 स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां विरोध सामने आया, वहां टीम ने लोगों से सीधा संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अब कार्य दोबारा रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की वास्तविक जानकारी समय पर मिल सकेगी, अनावश्यक बिल विवाद कम होंगे और विद्युत आपूर्ति प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। बोर्ड का प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य के अनुसार शेष स्मार्ट मीटर भी स्थापित कर लिए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और आधुनिक विद्युत सेवाओं का लाभ मिल सके।
-- -संवाद
Trending Videos