फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sangrah-Renuka road remained closed for two and a half hours due to debris at Paab Pani.

Sirmour News: पाब पानी में मलबा आने से ढाई घंटे बंद रहा संगड़ाह-रेणुका मार्ग

Fri, 14 Aug 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sangrah-Renuka road remained closed for two and a half hours due to debris at Paab Pani.
संगड़ाह-रेणुका जी सड़क पाब पानी के समीप अवरुद्ध होने से फंसे वाहन व लोग। संवाद
दो निजी और एक सरकारी बसों समेत दर्जनों वाहन जाम में फंसे
विज्ञापन

बार-बार मलबा गिरने से बढ़ा हादसे का खतरा, तीन कारें पहले ही हो चुकी हैं क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण शुक्रवार शाम संगड़ाह-रेणुका जी मुख्य मार्ग पाब पानी के समीप मलबा आने से करीब ढाई घंटे तक अवरुद्ध रहा। सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। इनमें दो निजी बसों के अलावा एक सरकारी बस भी शामिल थी। बसों में सवार स्कूली विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी।
लोगों के अनुसार पाब पानी के समीप वालिया माइन की ओर से आने वाला मलबा हल्की बारिश में भी सड़क पर पहुंच जाता है। शुक्रवार को बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। काफी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस स्थान पर लंबे समय से मलबा गिरने की समस्या बनी हुई है। अब तक मलबे की चपेट में आने से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से बरसात में लोगों को हर बार जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है। बार-बार मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग और प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अहम है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों और कारोबारियों को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मलबे की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। साथ ही माइन से सड़क पर मलबा आने की स्थिति में संबंधित व्यवसायी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।


बरसात बाद लगाया जाएगा स्लैब कलवर्ट : खजान सिंह

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खजान सिंह ने बताया कि बरसात समाप्त होने के बाद पाब पानी के समीप स्लैब कलवर्ट लगाने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इसके निर्माण से मलबे और पानी के सड़क पर आने की समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed