{"_id":"6a3139cd8f5a27ca3f020753","slug":"science-literary-in-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181134-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कफोटा स्कूल में 10 लाख से बनी विज्ञान प्रयोगशाला, उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कफोटा स्कूल में 10 लाख से बनी विज्ञान प्रयोगशाला, उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करके विद्यार्थियों से भी किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में मंगलवार को विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। इस विज्ञान प्रयोगशाला पर सीएसआर के माध्यम से 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। विज्ञान प्रयोगशाला में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषय संबंधी समस्याओं और नियमों, तर्कों व सूत्रों को बेहतर ढंग से समझाया जाएगा, जिससे बच्चों की इन विषयों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। विद्यालय में अध्ययनरत 222 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञान प्रयोगशाला भवन के उद्घाटन के बाद उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान व गणित विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। उद्योग मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के 11 स्कूलों में सीएसआर के माध्यम से विज्ञान प्रयोगशालाएं तैयार की गई हैं। प्रत्येक पर 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक व मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नेस्ले जिज्ञासा परियोजना की प्रबंधक मीनाक्षी, जयदीप, अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विजय राघव व प्रधानाचार्य कफोटा इंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, बीडीओ तिलोरधार राजेश नेगी, स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।