{"_id":"6acf6e313151d20dca0b4776","slug":"seva-setu-sivir-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-191524-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में सेवा सेतु शिविर शुरू, सोलर पैनल लगाने पर 85,800 रुपये तक अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में सेवा सेतु शिविर शुरू, सोलर पैनल लगाने पर 85,800 रुपये तक अनुदान
विज्ञापन
सहायक अभियंता कोमल शर्मा ने घरेलू उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को जागरूक करने और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नाहन स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हो गया है। शिविर 15 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं को योजना, सोलर पैनल लगाने, अनुदान और बैंक ऋण संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
शिविर के दौरान जानकारी देते हुए सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन योजना है। पात्र उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाकर इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने और पंजीकरण करवाने की अपील की।
कोमल शर्मा ने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर 33 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 66 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर अधिकतम 85,800 रुपये तक अनुदान मिल सकता है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च में बचत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, अधिकृत सोलर विक्रेताओं, उपकरणों की लागत, नेट मीटरिंग और बैंक ऋण से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। उपभोक्ता नवीनतम बिजली बिल और आधार कार्ड साथ लाकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। बिजली बोर्ड ने नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं से इसमें भाग लेकर योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को जागरूक करने और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नाहन स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हो गया है। शिविर 15 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं को योजना, सोलर पैनल लगाने, अनुदान और बैंक ऋण संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
शिविर के दौरान जानकारी देते हुए सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन योजना है। पात्र उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाकर इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने और पंजीकरण करवाने की अपील की।
विज्ञापन
कोमल शर्मा ने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर 33 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 66 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर अधिकतम 85,800 रुपये तक अनुदान मिल सकता है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च में बचत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, अधिकृत सोलर विक्रेताओं, उपकरणों की लागत, नेट मीटरिंग और बैंक ऋण से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। उपभोक्ता नवीनतम बिजली बिल और आधार कार्ड साथ लाकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। बिजली बोर्ड ने नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं से इसमें भाग लेकर योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।