{"_id":"69ca7d3fb137c876ac04e377","slug":"shiva-ji-cricket-pratiyogita-in-ponta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175240-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: यमुनानगर ने क्रेन इलेवन को 3 विकेट से हराकर फाइनल में पाया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: यमुनानगर ने क्रेन इलेवन को 3 विकेट से हराकर फाइनल में पाया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में 30 वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब के सौजन्य से 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को प्रतियोगिता में यमुनानगर की टीम ने क्रेन इलेवन की टीम को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में सोमवार को प्रतियोगिता में यमुनानगर व क्रेन इलेवन के बीच मैच खेला गया। यमुनानगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। क्रेन इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाएं। क्रेन इलेवन टीम के बल्लेबाज विक्की ने 48 रन, अमित ने 16 रन और अरशद ने 14 रन बनाएं। यमुनानगर के गेंदबाज रितेश ने 4 विकेट व मिलन ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यमुनानगर की टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर 3 विकेट से मैच जीत लिया। यमुनानगर टीम के बल्लेबाज अक्षित ने 36 रन, राजगुरु व बबलू ने 23-23 रन बनाए। क्रेन इलेवन के गेंदबाज किशोरी व अमित ने 2-2 विकेट लिए।
यमुनानगर की टीम ने क्रेन इलेवन की टीम को 3 विकेट से हराकर प्रतियोगिता फाइनल में प्रवेश किया है।
संवाद
Trending Videos