{"_id":"69cd1f2284e010d471083e14","slug":"cricket-pratiyogita-in-bahraal-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175397-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कामा क्रिकेट क्लब ने चौधरी हीरपुर टीम को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कामा क्रिकेट क्लब ने चौधरी हीरपुर टीम को 6 विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुकेश ने 47, विक्की और देसराज ने खेली 26-26 रन की पारी
बहराल के जीटी क्रिकेट सेंटर में खेले गए क्रिकेट लीग मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बहराल के जीटी क्रिकेट सेंटर में खेले गए लीग मुकाबले में कामा क्रिकेट क्लब ने चौधरी हीरपुर टीम को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी हीरपुर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। कप्तान कुलदीप ने 28 रन की पारी खेली, जबकि पंकज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रन जोड़े।
मिडिल ऑर्डर में सुशील कुमार ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को संभाला। कामा टीक के गेंदबाज अरशद खान और धीरज पंवार ने 2-2 विकेट, किशोरी लाल ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामा क्रिकेट क्लब की टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मुकेश ने 47 रन की शानदार पारी खेली। हरजीत ने 29 रन, जबकि विक्की और देसराज ने 26-26 रन का योगदान दिया। अरशद खान ने भी 20 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। संवाद
Trending Videos