{"_id":"6a3138148f5a27ca3f020750","slug":"tiger-seen-in-trap-camera-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181136-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब के खारा के घने जंगल में नजर आया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब के खारा के घने जंगल में नजर आया बाघ
विज्ञापन
पांवटा साहिब के खारा जंगल में ट्रैप कैमरे में नजर आया बाघ । स्रोत: वन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगल में लगे वन विभाग के ट्रैप कैमरे में हुआ कैद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खारा के घने वन क्षेत्र में एक बार फिर से बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग की ओर से लगाए गए ट्रैप कैमरे में इस वन्य जीव की तस्वीर कैद हुई है। पूरे क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम को बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। इससे पहले फरवरी 2023 में कर्नल शेर जंग नेशनल पार्क में लगे कैमरों में बाघ नजर आया था। अब एक बार फिर से खारा के जंगल में बाघ की उपस्थिति पाई गई है।
उत्तराखंड राजाजी पार्क से करीब 45 किलोमीटर दूर खारा जंगल है जहां बाघ ट्रैप कैमरे में नजर आया है। वन विभाग टीम को विगत सप्ताह ही बाघ की संभावित उपस्थिति की आशंका थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सक्रियता बढ़ा दी थी। खारा के घने जंगल में वन्य जीवों की गतिविधियों नजर रखना शुरू कर दिया था। विशेष निगरानी अभियान में ट्रैप कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जांच में बाघ (टाइगर) नजर आया है।
डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस वन्य जीव के पैरों के निशान समेत अन्य साक्ष्यों से लगता है कि इस क्षेत्र में कुछ समय से बाघ रह रहा है। इसलिए जंगल के आसपास लगते क्षेत्रों में अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। विभागीय टीम सतर्क है। सीसीटीवी फुटेज से इसकी आवाजाही के मार्ग का अध्ययन किया जा रहा है। आसपास के गांवों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
बॉक्स...
बहराल में जंगली हाथियों ने आम के बगीचे को पहुंचाया नुकसान
बहराल बीट में हाथियों ने सतनाम के आम के बगीचे में को क्षति पहुंचाई है। सूचना मिलने पर तुरंत बाद बहराल बीट के वनरक्षक व वन मित्र को मौके पर भेजा गया। बाग में मिले पदचिह्नों से ऐसे माना जा रहा है कि एक बड़ा व एक छोटा हाथी हो सकता है। मौके पर हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं।