{"_id":"6a1d930353e9c482ab02d570","slug":"tiper-burnt-in-amawala-nahan-news-c-177-1-nhn1002-179944-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आमवाला में खड़े टिपर में लगी आग, 30 लाख की संपत्ति बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आमवाला में खड़े टिपर में लगी आग, 30 लाख की संपत्ति बचाई
विज्ञापन
अम्बवाला में टिप्पर में लगी आग। स्रोत पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दमकल विभाग ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
चार टायर और वायरिंग जली, दो लाख रुपये का नुकसान, कोई जानी हानि नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। उपमंडल नाहन के तहत गांव आमवाला में सोमवार तड़के एक खड़े टिपर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते के बाद अग्निशमन केंद्र नाहन की टीम मौके पर पहुंची और आग काबू पाकर आसपास खड़े अन्य वाहनों को जलने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे तसीम नामक व्यक्ति ने अग्निशमन केंद्र नाहन को आमवाला में खड़े एक टिपर में आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अग्निशमन केंद्र से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने का कारण टिपर के टायरों का फटना और लैडर का अत्यधिक गर्म होना बताया जा रहा है। आग तेजी से फैलने लगी थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
अग्निशमन विभाग के एसटीओ रामकुमार के अनुसार प्रभावित टिपर अकरम निवासी शिवपुरी, जिला यमुनानगर का है। आग की चपेट में आने से टिपर के चारों टायर और उसकी वायरिंग पूरी तरह जल गई, जिससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आसपास खड़े अन्य वाहनों को नुकसान नहीं पहुंचा और करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई।
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र नाहन के शिफ्ट प्रभारी के नेतृत्व में चले इस अभियान में एक लीडिंग फायरमैन, तीन फायरमैन और एक चालक सहित कुल पांच कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद

Trending Videos