फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tiranga yatra in ponta

Sirmour News: भाजयुमो की तिरंगा सम्मान यात्रा में युवाओं ने दिखाया जोशश

Sun, 09 Aug 2026 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra in ponta
पांवटा साहिब में तिरंगा यात्रा निकालते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद 
शहीद शेर सिंह स्मारक सूरजपुर से शुरू हुई यात्रा, 100 से अधिक बाइक सवार हुए शामिल
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने युवाओं के साथ बाइक पर निकाली यात्रा, शहीदों को किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की ओर से रविवार को राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान में भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शहीद शेर सिंह स्मारक सूरजपुर से हुआ। 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में भाग लिया। पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी भी पूरी यात्रा के दौरान युवाओं के साथ मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा सूरजपुर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए शहीद बलबीर सिंह स्मारक बेहड़ेवाला पहुंची। यहां शहीद को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा शहीद सोहन सिंह स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी ने युवाओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा राष्ट्रध्वज और शहीदों के सम्मान में एकजुट होता है तो यह राष्ट्र की मजबूती का संदेश देता है। तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं की बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पूरी मजबूती के साथ कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को नमन करना है। पांवटा साहिब का युवा राष्ट्रहित के प्रत्येक विषय में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि सावन के पावन अवसर पर पांवटा साहिब से सैकड़ों युवा कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए हुए हैं। इसके बावजूद 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं का तिरंगा यात्रा में शामिल होना युवाओं के राष्ट्रप्रेम और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed