{"_id":"6a784c275881adf525082923","slug":"video-nahan-ward-8-road-repair-after-10-years-two-lakh-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: एक दशक से बदहाल सड़क के दिन बहुरे, दो लाख रुपये से शुरू हुआ मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: एक दशक से बदहाल सड़क के दिन बहुरे, दो लाख रुपये से शुरू हुआ मरम्मत का काम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:15 PM IST
Link Copied
नई नगर परिषद के गठन के बाद नाहन शहर में विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। इसी कड़ी में शहर के वार्ड नंबर-8 के अंतिम छोर पर करीब एक दशक से बदहाल पड़ी सड़क को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क पर करीब दो लाख रुपये की लागत से नई परत बिछाई जा रही है।
स्थानीय पार्षद संजय चौहान ने बताया कि यह सड़क पिछले करीब दस साल से जर्जर हालत में थी। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
पार्षद के अनुसार स्थानीय लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए सड़क को नए सिरे से तैयार करने का कार्य शुरू किया गया है। नई परत बिछने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार आने और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सड़क का काम पूरा होने के बाद वार्ड में लंबे समय से रुके अन्य विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
नाहन शहर के अन्य वार्डों में भी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का काम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद सड़क की मरम्मत शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। अब सड़क का काम निर्धारित समय में पूरा होने का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।