{"_id":"6a78619b3a059434a309e836","slug":"video-nahan-brahma-kumaris-drug-free-pledge-campaign-sirmaur-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nahan News: ब्रह्माकुमारीज ने नाहन में लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, नन्हीं बालिका के नृत्य ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nahan News: ब्रह्माकुमारीज ने नाहन में लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, नन्हीं बालिका के नृत्य ने बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:46 PM IST
Link Copied
दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में ब्रह्माकुमारीज की ओर से 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया। ब्रह्माकुमारीज आश्रम नाहन में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पार्षद सीमा अत्री, इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा और बर्मापापड़ी पंचायत की उपप्रधान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में रमा दीदी ने बताया कि भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान में ब्रह्माकुमारीज की ओर से भी योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में ब्रह्माकुमारीज और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मिशन स्पंदन के साथ भी वर्ष 2024 में अवधारणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्होंने कहा कि इन पहलों के तहत देशभर में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब भारत सरकार के नशामुक्त भारत प्रतिज्ञा महाअभियान को सफल बनाने के लिए ब्रह्माकुमारीज की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान एक नन्हीं बालिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य की प्रस्तुति दी। उसकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया और माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।