फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Two development projects in Paonta have been stalled for three and a half years.

Sirmour News: पांवटा में साढ़े तीन साल से दो विकास योजनाएं लटकीं

Fri, 14 Aug 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two development projects in Paonta have been stalled for three and a half years.
बजट के अभाव में साढ़े तीन साल से अधर में लटका खेल मैदान में मंच व शौचालय योजना कार्य। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

खेल मैदान में मंच-ड्रेसिंग रूम और मुख्य पार्क का कैफेटेरिया अधूरा, 55 लाख से अधिक खर्च होने का अनुमान
खिलाड़ियों की एकमात्र खेल मैदान सौंदर्यकरण उम्मीद टूट रही, मैदान बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में शहरी विकास की कई योजनाएं पिछले साढ़े तीन वर्षों से लटकी हैं। इनमें मुख्य पार्क में प्रस्तावित कैफेटेरिया और शहर के एकमात्र खेल मैदान में मंच व ड्रेसिंग रूम निर्माण की योजनाएं प्रमुख हैं। दोनों योजनाओं पर करीब 55 लाख रुपये से अधिक खर्च होने हैं, लेकिन काम पूरा न होने से लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शहर के एकमात्र खेल मैदान की बदहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं है। मैदान में खिलाड़ियों के लिए प्रस्तावित ड्रेसिंग रूम और मंच का काम लटकने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी है। स्थानीय खिलाड़ियों जपनीत सिंह, हार्दिक शर्मा, अचल देव राय, गुरनूर, मनवीर और गर्भित चौहान ने कहा कि करीब दस वर्ष पहले तत्कालीन विधायक चौधरी किरनेश जंग और उपमंडलाधिकारी के प्रयासों से मैदान में बेहतर घास और लाइटों की व्यवस्था की गई थी। इससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा था, लेकिन अब मैदान की हालत फिर खराब हो गई है।
विज्ञापन

खेल मैदान में ड्रेसिंग रूम और मंच निर्माण के लिए प्रथम चरण में 15 लाख रुपये का बजट रखा गया था। शुरुआत में मैदान के बीच पेड़ और बिजली लाइन होने के कारण काम प्रभावित हुआ। अब दोनों बाधाएं दूर हो चुकी हैं, लेकिन मंच पर शेड डालने का काम फिर भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख से प्रस्तावित है कैफेटेरिया
विश्राम गृह के सामने मुख्य पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य कुछ वर्ष पहले करवाया गया था। इसी पार्क में करीब 25 लाख रुपये की लागत से कैफेटेरिया बनाने की योजना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में बजट का प्रावधान होने के बाद पिलर बनाने सहित कुछ कार्य भी किया गया, लेकिन इसके बाद काम रुक गया। कैफेटेरिया बनने से पार्क में चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक और अन्य खानपान की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बजट प्रावधान होने पर शुरू होगा काम : निर्मल कौर
नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि कैफेटेरिया और मंच शेड निर्माण का कार्य बजट के अभाव में रुका हुआ है। बजट का प्रावधान होने के बाद ही दोनों योजनाओं का काम दोबारा शुरू हो सकेगा।

बजट के अभाव में साढ़े तीन साल से अधर में लटका खेल मैदान में मंच व शौचालय योजना कार्य। संवाद

बजट के अभाव में साढ़े तीन साल से अधर में लटका खेल मैदान में मंच व शौचालय योजना कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed