{"_id":"6a35365dd3a304d5610ecdb0","slug":"ultrasound-machine-not-working-in-rajgarh-hospital-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181346-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: छह माह से बंद है नागरिक अस्पताल राजगढ़ की अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: छह माह से बंद है नागरिक अस्पताल राजगढ़ की अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर जांच करवाने को लोग मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। नागरिक अस्पताल राजगढ़ में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले करीब छह माह से खराब पड़ी है। मशीन बंद होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा पूरी तरह ठप हो गई है, जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों या अन्य क्षेत्रों में जाकर जांच करवानी पड़ रही है। इससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का एक महत्वपूर्ण पुर्जा खराब हो गया है। संबंधित पुर्जे को बदलने पर करीब छह से सात लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए भेज दिया है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। बजट के अभाव में मशीन की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
नागरिक अस्पताल राजगढ़ उपमंडल राजगढ़ के साथ-साथ नौहराधार, हरिपुरधार और पुलबाहल जैसे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है। अस्पताल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से प्रतिदिन आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं सहित कई मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों में अधिक खर्च वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खंड चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी नागरिक अस्पताल राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन का एक महंगा पुर्जा खराब हो गया है। इसकी कीमत करीब छह से सात लाख रुपये है। मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजा गया है। बजट प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।