{"_id":"69887eb0a45e224d34066393","slug":"vidai-party-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-nhn1001-171490-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिवांश मिस्टर और कृतिका मिस डीएवी पांवटा साहिब चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिवांश मिस्टर और कृतिका मिस डीएवी पांवटा साहिब चुने
विज्ञापन
डीएवी स्कूल पावटा साहिब की विदाई पार्टी में प्रधानाचार्य व स्टाफ के साथ मिस्टर व मिस डीएवी।
विज्ञापन
डीएवी के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी
शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
डीएवी पांवटा साहिब में कक्षा बारहवीं की विदाई पार्टी का आयोजन
सँवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी सिरमौर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्य शालिनी कान्त ठाकुर उपस्थित रहीं।
सर्वप्रथम कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रधानाचार्य शालिनी कान्त ठाकुर सहित समस्त स्टाफ ने हवन आयोजित किया। इसमें प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शुभ आशीष वचन दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने एक और शानदार नृत्य प्रस्तुत कर जम कर वाहवाही लूटी।
इसके बाद कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नृत्य ने समां बांध दिया। इसी दौरान कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व को दर्शाते शीर्षक एवं स्मृति चिह्न भेंट किए। साथ ही प्रधानाचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी उपहार भेंट किए गए।
कक्षा बारहवीं की प्राची एवं कृतिका ने सभी अध्यापकों के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा डीएवी पांवटा एवं स्टाफ के योगदान को अपने जीवन में अविस्मरणीय बताया।
एक अनूठी पहल के तहत इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें ऊर्जा से संपूर्ण के रूप में सुभाष, अभिभावकों की पहली पसंद के रूप में अक्षय एवं रश्मि, सबसे सहायक और सहयोगी के रूप में शिक्षक स्नेह गौतम, सबसे निष्ठावान तथा ईमानदार शिक्षक के रूप में दिनेश एवं संतोष कौशिक एवं शालीन पहनावे एवं बेहतरीन व्यवहार के लिए प्रदीप गुप्ता तथा निधि गुप्ता को नवाजा गया।
इसके बाद सर्वांगीण क्षेत्रों में अग्रणी विद्यार्थियों को चयनित कर विभिन्न प्रश्नों के राउंड्स द्वारा गुजारा गया। इसमें निर्णायक के रूप में स्वयं प्रधानाचार्य ने भूमिका अदा की। मिस्टर डीएवी के रूप में शिवांश, मिस डीएवी के रूप में कृतिका को चुना गया तथा स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रूप में प्राची तथा आदित्य राज को, सर्वश्रेष्ठ बर्ताव के लिए सिया को स्टेज़ पर सम्मानित किया गया। मिस्टर करिस्मैटिक का खिताब अक्षत शर्मा तथा मिस चार्मिंग का खिताब मानवी ने प्राप्त किया। साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति के लिए कक्षा बारहवीं से विज्ञान संकाय की अल्नूर, कॉमर्स की यंशिका तथा कला संकाय के कपिल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
संवाद
Trending Videos