सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat crops purchaging in ponta

Sirmour News: सिरमौर जिले में अब तक 3,618 क्विंटल से अधिक हुई गेहूं की खरीद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
wheat crops purchaging in ponta
पांवटा साहिब गेहूं खरीद केंद्र में अपनी फसल की बिक्री को पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब और धौलाकुआं में गेहूं खरीद का कार्य जारी, रविवार तक करीब 100 किसान पहुंचे मंडी
Trending Videos


अब मौसम सामान्य होने और गेहूं फसल की कटाई का कार्य जोरों पर चलने लगा है

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सिरमौर जिले में गेहूं खरीद के कार्य ने अब कुछ रफ्तार पकड़ी है। पिछले दिनों मौसम अनुकूल न होने के चलते किसानों को अपनी फसल कटाई में समस्याएं आ रही थीं। कम संख्या में किसान गेहूं लेकर मंडियों तक पहुंच पा रहे थे, लेकिन अब मौसम सामान्य होने और गेहूं कटाई का कार्य जोरों पर चलने के बाद किसान गेहूं की फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। पांवटा साहिब और धौलाकुआं में करीब 100 किसानों से 3,618 क्विंटल से अधिक गेहूं फसल की खरीद हुई है। गेहूं खरीद का कार्य जारी है।


बता दें कि बीते वर्ष किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों से गेहूं की खरीद की गई थी। लेकिन अब इस बार प्रदेश सरकार ने गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। प्रदेश सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। रविवार देर शाम तक जिले के पांवटा साहिब खरीद केंद्र में 85 किसानों ने 3,577 व धौलाकुआं केंद्र में 15 किसानों से 41 क्विंटल गेहूं फसल की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय किसान जगदीश कुमार, अशोक कुमार, मंजीत सिंह, अजय कुमार व ध्यान सिंह ने बताया कि शुरुआती दिनों में मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य धीमी गति से चल रहा था। बारिश व तेज हवा तूफान के चलते गेहूं कटाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब किसानों ने गेहूं कटाई का कार्य जैसे-जैसे युद्ध स्तर पर शुरू किया है, वैसे ही गेहूं खरीद केंद्रों पर किसान गेहूं की फसल बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।

कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के विपणन पर्यवेक्षक कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर साहिल संधू ने बताया कि पांवटा साहिब व धौलाकुआं गेहूं खरीद केंद्र पर अपनी फसल बेचने को किसान पहुंच रहे हैं। रविवार शाम तक पांवटा साहिब व धौलाकुआं में करीब 100 किसानो से 3,618 क्विंटल से अधिक गेहूं फसल की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed