{"_id":"6a37ded79cebc6383009da70","slug":"yoga-divas-in-nirankari-mission-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181573-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निरंकारी मिशन में योग दिवस पर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निरंकारी मिशन में योग दिवस पर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
निरंकारी मिशन पांवटा साहिब में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते लोग। स्रोत: मिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब शाखा में आयोजित कार्यक्रम में 60 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की पांवटा साहिब शाखा में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सेवादल स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम संत निरंकारी सत्संग भवन में संपन्न हुआ। स्थानीय मुखी सियाराम ने बताया कि आयुष विभाग के डॉ. कुलदीप शर्मा और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा योगाभ्यास भी करवाया। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 लोगों ने भाग लिया।
योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का भी आधार है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वास्तविक स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के समन्वय से ही संभव है।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिंद्र सुखीजा के अनुसार मिशन द्वारा देशभर के 1500 से अधिक केंद्रों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।