फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   153 female students took the B.Sc. Nursing selection exam amidst CCTV surveillance and police security.

Solan News: सीसीटीवी, पुलिस की सुरक्षा के बीच 153 छात्राओं ने दी बीएससी नर्सिंग चयन परीक्षा

Sun, 02 Aug 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 02 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
153 female students took the B.Sc. Nursing selection exam amidst CCTV surveillance and police security.
आईटीआई सोलन में आयोजित बीएससी नर्सिंग परीक्षा देने के बाद बाहर आती छात्राएं। संवाद
सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई परीक्षा पूरे दो घंटों तक चली
विज्ञापन

आईटीआई सोलन में था सेंटर, स्क्रीनिंग के बाद हॉल में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आईटीआई सोलन में रविवार को बीएससी नर्सिंग (प्रथम वर्ष) की चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा पूरी तरह कड़े सुरक्षा इंतजामों, पुलिस पहरे और सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई।
परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक पूरे दो घंटों तक चली। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दी गई। इससे पूर्व छात्राएं परिजनों के साथ सुबह 10:00 परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गई थी। केंद्र पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। सभी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को अंदर ले जाने पर पूरी तरह से रोक रही।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 165 छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें से 153 छात्राएं परीक्षा देने पहुंची, जबकि 12 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा का आयोजन नियमों के तहत सुचारू रूप से किया गया। जिला सोलन में इस परीक्षा के लिए दो केंद्र स्थापित किए गए थे, इसमें दूसरा केंद्र नालागढ़ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed