{"_id":"6a6f36cfb4df59d12c0b1bed","slug":"a-proposal-has-been-made-to-hand-over-the-scheme-to-the-jal-shakti-department-due-to-high-water-bills-solan-news-c-176-1-ssml1044-175502-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पानी के बिल अधिक आने पर योजना को जल शक्ति विभाग को देने का रखा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पानी के बिल अधिक आने पर योजना को जल शक्ति विभाग को देने का रखा प्रस्ताव
Sun, 02 Aug 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मधाला रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते हुए पदधिकारी- स्रोत- एशोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काॅलोनी उग रही घास की कटिंग कराने की भी मांग
बाहरी लोगों पर काॅलोनी में एंट्री पर लगे रोक
आरडब्ल्यूए मधाला कॉलोनी की त्रैमासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा कॉलोनी माधाला की त्रैमासिक बैठक में पानी के बिल अधिक आने पर पेयजल योजना को जलशक्ति विभाग के अधीन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। हिमुडा कॉलोनी में बरसात में घास उग गया जिसके कटिंग कराने के लिए हिमुडा को लिखा गया है। बैठक में मेंटेनेंस चार्ज को लेकर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन की प्रधान रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिमुडा की ओर से उपलब्ध कराया जाने वाले पानी के रेट हिमाचल में सबसे अधिक है। यहां पर पानी 31 रुपये प्रति हजार लीटर मिल रहा है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके इसे जल शक्ति विभाग के अधीन करने की भी मांग की गई।
सुषमा पंवार ने कहा कि जामुन के पेड़ से सेंसीवाला हिमुडा गेट जो रोड व नाली बन रही है। यह किस हेड में बन रही है। शिमला में बैठक हुई थी कि कुल्हाड़ी वाला गेट से लेकर सैंसीवाला तक मुख्य मार्ग का खर्चा 85 फीसदी हिमुडा का 15 फीसदी मेंटेनेंस पैसा लगेगा। लेकिन यह मार्ग किस हेड में तैयार किया गया जिसकी जानकारी सभी प्लॉटधारकों को मुहैया कराई जाए। राजेंद्र राणा ने कहा कि कॉलोनी के अंदर के संपर्क सड़कों की हालत काफी खराब है और कोई मेंटेनेंस नहीं हो रही है। सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी सही नहीं दे रहे हैं। बाहर से आने वाली किसी भी कोई एंट्री नहीं हो रही है। आउटसाइडर के चलते महिलाएं पार्क में नहीं जा पाती हैं।
पूर्व प्रधान जोगिंदर पाल ने कहा कि पानी के रेट अधिक होने के चलते परवाणू की तर्ज पर हिमुडा कॉलोनी का पेयजल योजना को जलशक्ति विभाग को सौंपी जाए। जलशक्ति विभाग 14 रुपये प्रति यूनिट ले रहे हैं। जबकि हिमुडा 31 रुपये ले रहा है जो बहुत अधिक है।
विज्ञापन
बैठक में फैसला लिया गया कि घास काटने का कार्य एसोसिएशन की ओर किया जाएगा। लेकिन इसमें यह समस्या आ रही है। कि कामगारों को समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। पहले काम होगा उसके बिल जाएगा और बिल पास होने पर पैसा आएगा। इसलिए हिमुडा से एडवांस पैसे की भी मांग रखी गई है। मनीष शर्मा ने कहा कि पांच लाख रुपये घास काटने व पेड़ों की प्रूनिंग के लिए रखे हैं। कॉलोनी के क्षेत्र को देखते हुए राशि को बढ़ाया जाए। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का रखरखाव हिमुडा करता है लेकिन इसका मेंटेनेंस चार्ज बिजली बोर्ड ले रहा है जो अनुचित है। बैठक में पूर्व प्रधान हरिचंद चौधरी, राजेंद्र राणा, सचिव दीपाली, रमन बंसल, गुरदेव सिंह, पवन चंदेल, योगेंद्र पंवर, राज कुमार, ममता, रौणी ठाकुर ने समेत कॉलोनी के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
--