फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three new portable X-ray machines have arrived in the district; the TB-free campaign will now gain momentum.

Solan News: जिले में पहुंची तीन नई पोर्टेबल एक्स रे मशीन, अब टीबी मुक्त अभियान पकड़ेगा गति

Sun, 02 Aug 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 02 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मशीनों की कमी से समय पर नहीं नहीं हो पाया अभियान पूरा
विज्ञापन


जिले में अभी दो एक्सरे मशीन के सहारे ही चल रहा टीबी मुक्त अभियान

एक दिन में केवल दो गांव की कर पा रहे है कवर, 637 का रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए तीन नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनें आ गई हैं। इससे अब टीबी मुक्त अभियान रफ्तार पकड़ेगा। पहले मशीनों की कमी के कारण ही विभाग समय पर अभियान को पूरा नहीं कर पाया था। अभी विभाग को केंद्र की ओर से यह मशीनें दी गई हैं। इससे एक समय में अधिक स्थानों पर अभियान के तहत निक्षय शिविर लगा लोगों की टीबी जांच की जाएगी।
विभाग के पास अभी के समय में दो ही पोर्टेबल एक्सरे मशीनें मौजूद थी। इनसे एक दिन में केवल दो ही स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें एक से दो गांव के लोगों की ही टीबी जांच की जा सकती है। इस कारण विभाग अब तक निर्धारित लक्ष्य का लगभग 50 प्रतिशत ही पूरा कर पाया है। विभाग ने 24 मार्च 2026 को यह अभियान शुरू किया था। यह अभियान 100 दिनों तक चला और 4 जुलाई को खत्म हो गया। विभाग को 637 गांव में शिविर लगा लोगों की जांच करने का लक्ष्य मिला था लेकिन अभियान खत्म होने के बाद केवल 245 गांव ही कवर कर पाया था। इसी अभियान को अब नई मशीनों से गति मिलेगी।
विज्ञापन


इनसेट
रोजाना होती है 300 से अधिक लोगों की जांच
एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन से एक दिन लगभग 100 से 150 मरीजों की जांच की जाती है। विभाग के पास दो मशीनें मौजूद है, जिनसे लगभग 300 लोगों की टीबी जांच की जाती है। वहीं अब तीन और मशीनें होने से एक दिन में 700 से अधिक लोगों की जांच हो सकेगी और 5 से अधिक गांव कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पहले थी तीन मशीनें एक पड़ी थी खराब
विभाग के पास टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत में तीन पोर्टेबल एक्सरे मशीनें मौजूद थी लेकिन बीच अभियान में एक मशीन खराब हो गई। ऐसे में अभियान और धीमा पड़ गया। अब नई मशीनों से सुविधा मिलेगी। जिले के हर स्वास्थ्य खंड में एक मशीन लगाई जाएगी, ताकि सभी खंड में एक साथ शिविर लग सके।

इनसेट
अभी एक और मशीन का आना बाकी
अभियान के तहत जिले के हर ब्लॉक में एक मशीन लगाई जाएगी। अभी के समय जिले में पहले दो मौजूद थी और अब तीन नई मशीनें पहुंची है। वहीं एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन अभी आना बाकी है। उसके भी जल्द आने की उम्मीद है। जिसके बाद यह अभियान तेजी से चलेगा।


कोट
जल्द अभियान पूरा करने की कोशिश
विभाग को अब तीन और एक्सरे मशीनों की सुविधा मिली है। ऐसे में सभी खंड अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया है। अभियान के तहत जल्द सभी गांव को कवर करने की कोशिश की जा रही है। अभी इन्हें जोड़ने का काम बाकी है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा जिले में एक और पोर्टेबल एक्सरे मशीन आएगी।
डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed