{"_id":"69d27276a7a3c3c7e20ceb8c","slug":"162-adolescent-girls-received-vaccinations-to-prevent-cervical-cancer-solan-news-c-176-1-sln1013-166602-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 162 किशोरियों ने लगाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 162 किशोरियों ने लगाए टीके
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन 22 सेंटरों में वैक्सिनेशन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 7 किशोरियां पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के 22 स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को भी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इसके तहत पूरे जिले में 162 किशोरियों को टीके लगाए गए। क्षेत्रीय अस्पताल में मात्र 7 किशोरियों ने ही टीकाकरण करवाया।
क्षेत्रीय अस्पताल में टीकाकरण सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ। प्रारंभिक आधे घंटे तक कोई किशोरी नहीं पहुंची। 10:30 बजे एक किशोरी के पहुंचने पर उसे टीका लगाया गया, जिसके बाद उसे 45 मिनट तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। इस दौरान उससे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली गई। टीका लगने के बाद एक किशोरी को हल्का चक्कर आया, जिस पर मौके पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि यह कमजोरी के कारण हुआ है। उन्होंने सभी किशोरियों को टीकाकरण से पहले पर्याप्त भोजन करके आने की सलाह दी। सभी किशोरियों की स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर घर भेज दिया गया। यह अभियान दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित था, लेकिन अंतिम टीका 12:10 बजे ही लगाया गया, जिसके बाद कोई भी टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचा।
तीन दिनों में 472 का टीकाकरण
जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 472 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने मई माह के अंत तक 7503 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह टीका 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को लगाया जा रहा है।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव उद्देश्य
सभी अस्पतालों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक किशोरी को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाना है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सोलन
Trending Videos