{"_id":"69d374de14c90e00330ca498","slug":"video-solan-grand-welcome-for-sathya-sai-babas-divine-chariot-procession-upon-reaching-dharampur-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा का धर्मपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा का धर्मपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:24 PM IST
Link Copied
सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से सत्य साईं बाबा की शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में दिव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी नामक यह रथ यात्रा 5 अप्रैल को परवाणू से चल कर जाबली मे रात्रि विश्राम के बाद 6 अप्रैल को धर्मपुर मुख्य बाजार में पहुंची। वहां इस रथ यात्रा का स्वागत धर्मपुर साईं मन्दिर की संयोजिका सुनीता मिश्रा व समस्त साईं भक्तों ने किया। धर्मपुर के साईं भक्तों में इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साह देखा गया। यात्रा का काफिला प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रो में जाएगा। हर जगह के लोग काफिले मे दिव्य रथ यात्रा के साथ जुड़ रहे हैं। दिव्य रथ यात्रा में भक्तों को धर्मपुर में अल्पहार के पैकेट वितरित किए गए। संस्था के जिला अध्यक्ष शशि कांत सूद ने बताया कि परवाणू से दिव्य यात्रा की शुरूआत परवाणू से की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।