सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourist season begins, hotels see 100% bookings on weekends

Solan News: पर्यटक सीजन शुरू, वीकेंड पर होटलों में सौ फीसदी बुकिंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल, कसौली और बड़ोग के होटल पैक
Trending Videos


कालका-शिमला एनएच पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ी

होटल कारोबारियों को पर्यटन सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद
ढाबा, टैक्सी और हस्तशिल्प कारोबार को मिला सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले में पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इस वीकेंड पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्यटक नगरी चायल, कसौली और बड़ोग में अधिकांश होटलों में 100 फीसदी बुकिंग है। मैदानी इलाकों में गर्मी के कारण पर्यटक पहाड़ों की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते आगामी कुछ दिनों तक भी बुकिंग फुल रहने की उम्मीद है।
पर्यटक बढ़ने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है। हालांकि हाईवे पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पुलिस मुस्तैद है, लेकिन वाहनों के दबाव के कारण कुछ स्थानों पर आवाजाही धीमी रही। कुछ समय की सुस्ती के बाद अब होटल और होमस्टे मालिकों को सीजन से अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। न केवल होटल, बल्कि स्थानीय ढाबा मालिकों, टैक्सी ऑपरेटरों और हस्तशिल्प विक्रेताओं का काम भी गति पकड़ रहा है। वीकेंड पर जिस तरह से सैलानी पहुंचे हैं, उससे साफ है कि यह सीजन पर्यटन क्षेत्र के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल होटल एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पर्यटक सीजन की शुरुआत अच्छी बुकिंग के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन सभी होटलों में सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके तहत भट्टी समेत इंडक्शन की व्यवस्था भी होटलों में की गई है। पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वीकेंड पर चायल लगभग 100 फीसदी बुक रहा और आने वाले वीकेंड पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed