सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   48 schools pledge to become tobacco-free

Solan News: 48 विद्यालयों ने तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
48 schools pledge to become tobacco-free
दाड़लाघाट में आयोजित तंबाकू मुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य क
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। तंबाकू मुक्त स्वस्थ विद्यालय कार्यक्रम के तहत अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से सलाम मुंबई फाउंडेशन के मार्गदर्शन में शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान 48 विद्यालयों में चलाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसरों में तंबाकू पदार्थों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े 9 मानकों को पूरा करने के लिए संस्थानों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर और व्यक्तिगत प्रयास बेहद जरूरी हैं। समुदाय और अभिभावकों के सहयोग से ही इस पहल को स्थायी रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सलाम मुंबई फाउंडेशन के दीपक पाटिल ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से मुख कैंसर, टीबी और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने आगाह किया कि नशे की शुरुआत अकसर तंबाकू से होती है, जो आगे चलकर शराब और अन्य नशों तक पहुंच सकती है। यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में ही तंबाकू से दूर रखा जाए, तो उन्हें भविष्य में नशे की लत से बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अर्की और धुंदन ब्लॉक के 48 विद्यालयों ने तंबाकू मुक्त स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम के सभी 9 मानकों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, प्रतिभागियों और प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाएं। प्रशिक्षण शिविर में 32 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed