सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   70 artists auditioned for the cultural evenings at the Maa Shulini Fair.

Solan News: मां शूलिनी मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 70 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
70 artists auditioned for the cultural evenings at the Maa Shulini Fair.
नगर निगम हॉल में मां शूलिनी मंदिर की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गायन का ऑडिशन देता प्रतिभागी। स
विज्ञापन
दूसरे दिन सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और मंडी जिले से पहुंचे प्रतिभागी

दो दिन और चलेंगे ऑडिशन, 300 में से 190 प्रतिभागियों के ऑडिशन बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में मंच पर प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन जोरो-शोरों से चल रहे हैं। ऑडिशन के दूसरे दिन प्रदेशभर से आए 70 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी संस्कृति व हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और मंडी जिले से आए युवाओं व कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने ऑडिशन में नृत्य श्रेणी में कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य, कत्थक, हिपहॉप और पारंपरिक पहाड़ी नाटी पेश की। वहीं गायन श्रेणी में शास्त्रीय संगीत, क्लासिकल संगीत और रैप गाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला भाषा अधिकारी ममता ने बताया कि इस वर्ष मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 300 कलाकारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से दो दिन में 110 प्रतिभागी ऑडिशन दे चुके हैं। अन्य 190 प्रतिभागियों के पास अब ऑडिशन के लिए दो दिन का समय बचा है। उन्होंने इच्छुक कलाकारों से अपील की है कि वे समय रहते जल्द से जल्द ऑडिशन प्रक्रिया में हिस्सा लें। यह ऑडिशन 18 जून को खत्म हो जाएंगे। ऑडिशन का समय सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक तय किया गया है। ऑडिशन के मूल्यांकन के बाद चयनित प्रतिभागियों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed