{"_id":"69cec0fb303991e492036cb1","slug":"admission-process-begins-for-the-new-session-in-schools-solan-news-c-176-1-ssml1041-166363-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक जारी रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्कूलों में कमेटियां बनाएं। इस वर्ष विद्यार्थी दसवीं और जमा कक्षा में प्रवेश ले रहे हैं।
वहीं, अर्की मुख्यालय के तीन विद्यालयों को मिलाकर बनाए गए एससीवीटी राजकीय माध्यमिक विद्यालय अर्की, कुनिहार में बालवाटिका से जमा दो तक के लिए सीबीएसई के तहत प्रवेश भी शुरू हो चुका है। इस प्रक्रिया में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकारी स्कूलों के शिक्षक वर्तमान में अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अध्यापक सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं, ताकि यह निजी स्कूलों के स्तर के अनुरूप दिखाई दे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश लेना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद प्रवेश के लिए जुर्माना देना होगा। 15 अप्रैल से सभी स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हाल ही में बोर्ड परीक्षाएं दी हैं और पास होने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेंगे, जबकि जमा एक के विद्यार्थी परीक्षा परिणाम आने के बाद अगली कक्षा में प्रवेश लेंगे। उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है और 15 अप्रैल से पढ़ाई शुरू करने के निर्देश स्कूलों को दिए गए हैं।
Trending Videos