सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Akhand Ramayana recitation today at the ancient Hanuman temple in Khatnali

Solan News: खटनाली में प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ आज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र के खटनाली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पहली अप्रैल से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रीराम लीला जन कल्याण समिति कुनिहार के अध्यक्ष रितेश जोशी ने बताया कि इस अवसर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ, रात्रि जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना से होगा, जिसके बाद अखंड रामायण पाठ आरंभ किया जाएगा। यह पाठ लगातार 24 घंटे तक चलेगा और 2 अप्रैल को हवन-यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed