फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Application process for the Green School program begins in the state.

Solan News: प्रदेश में ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 02 Aug 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 02 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंतिम तिथि पांच अक्तूबर ,ऑनलाइन जीएसपी पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

पर्यावरणीय ऑडिट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल होंगे सम्मानित
छह मापदंडों के तहत तैयार होगी सरकारी और निजी स्कूलों की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली की ओर से इस कार्यक्रम के लिए सभी सरकारी, निजी वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा मान्यता दी गई है। इच्छुक स्कूल 05 अक्तूबर तक अपने इको क्लब के माध्यम से पर्यावरणीय ऑडिट रिपोर्ट ऑनलाइन जीएसपी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा ने बताया कि स्कूलों द्वारा छह प्रमुख मापदंडों पर ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें वायु, ऊर्जा, खाद्य पदार्थ, भूमि, जल और अपशिष्ट प्रबंधन शामिल है। ऑडिट प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अनुभाग में 10-10 छात्रों का समूह बनाया जाएगा, जिसका नेतृत्व इको क्लब या पर्यावरण शिक्षक करेंगे। इसमें एलईडी बल्ब का उपयोग, सोलर पैनल, स्कूल बसों के ईंधन में कटौती और जल संरक्षण जैसे कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएसई नई दिल्ली द्वारा ऑडिट रिपोर्ट का मूल्यांकन कर स्कूलों को ग्रीन, येलो और ऑरेंज श्रेणियों में प्रमाणित किया जाएगा। ग्रीन व ऑरेंज श्रेणी से ऊपर आने वाले स्कूलों को चेंज मेकर का दर्जा दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोलन जिला पिछले 6 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री रोलिंग ट्रॉफी हासिल कर रहा है। उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमारी रीता गुप्ता ने सभी स्कूलों को इसमें भाग लेने के लिए कहा है, जिसके लिए वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय पर आवेदन करने से यह आसानी से हो जाएगा, जबकि बाद में एकदम से पोर्टल पर ज्यादा भार पड़ जाता है, जिससे आवेदन करने में दिक्कत आती है, ऐसे में सभी स्कूल इसके लिए समय पर आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed