सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Asif from Dhundan emerges as the winner of the Himachal Police's 'Navjeevan' quiz competition.

Solan News: हिमाचल पुलिस की नवजीवन क्विज प्रतियोगिता में धुंदन के आसिफ बने विजेता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Asif from Dhundan emerges as the winner of the Himachal Police's 'Navjeevan' quiz competition.
हिमाचल पुलिस की नवजीवन क्विज़ के विजेता आसिफ चौधरी को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक तिवारी प्रशंसा पत्र भेजकर दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से नशामुक्त समाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित नवजीवन ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अर्की तहसील के धुंदन निवासी आसिफ चौधरी विजेता बने हैं। इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी (आईपीएस) ने उन्हें प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। यह प्रतियोगिता नवजीवन थीम पर आधारित थी, जो मशोबरा स्थित बालिका नशा पुनर्वास केंद्र से जुड़ी हुई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। डीजीपी अशोक तिवारी ने अपने पत्र में आसिफ चौधरी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी नशामुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा भविष्य में भी ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। आसिफ चौधरी की इस उपलब्धि पर धुंदन क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे गर्व का विषय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed