सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Auditions for cultural evenings at the Maa Shulini Fair have begun; 40 artists showcased their talent on the first day.

Solan News: मां शूलिनी मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 40 कलाकारों ने दिखाया हुनर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों से पहुंचे प्रतिभागी, कत्थक, हिपहॉप, पहाड़ी नाटी, शास्त्रीय संगीत में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

ऑडिशन के लिए प्रदेश से लगभग 300 कलाकारों ने किया है ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक मां शूलिनी मेले की तैयारियां जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से जोरों-शोरों से की जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम सोलन के हॉल में मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ऑडिशन के पहले ही दिन हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 40 कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर मुख्य सांस्कृतिक संध्याओं में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाया। इस दौरान सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों से आए युवाओं व कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना हुनर दिखाया। इस बार ऑडिशन में लोक कला और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। पहले दिन जहां नृत्य श्रेणी में कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य, कत्थक, हिपहॉप और पारंपरिक पहाड़ी नाटी पेश कर समां बांधा। वहीं गायन श्रेणी में शास्त्रीय संगीत, क्लासिकल संगीत और रैप गाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला भाषा अधिकारी ममता ने बताया कि इस वर्ष मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का हिस्सा बनने के लिए पूरे प्रदेश से लगभग 300 कलाकारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इच्छुक कलाकारों से अपील की है कि वे समय रहते जल्द से जल्द ऑडिशन प्रक्रिया में हिस्सा लें। यह ऑडिशन 16, 17 और 18 जून को भी जारी रहेंगे। ऑडिशन का समय सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक तय किया गया है। ऑडिशन के मूल्यांकन के बाद पास होने वाले (चयनित) प्रतिभागियों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed