फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   baddi husband kills wife knife attack juddi kalan solan

Himachal Crime: शराब के नशे में पत्नी से हुआ विवाद, चाकू के तीन वार से 33 वर्षीय महिला की मौत; मचा हड़कंप

Mon, 17 Aug 2026 09:20 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 17 Aug 2026 09:20 AM IST
सार

सोलन के बद्दी में शराब के नशे में पति ने पत्नी पर चाकू से तीन वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना जुड्डी कलां में शनिवार रात हुई। 33 वर्षीय सुनेहरी देवी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति दाता राम फरार है। महिला के चार बच्चे अब मां की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
baddi husband kills wife knife attack juddi kalan solan
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के पेट में चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 33 वर्षीय सुनेहरी देवी पत्नी दाता राम के रूप में हुई है। दंपती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के डकपुरा गांव का रहने वाला था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दाता राम अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जुड्डी कलां में किराये के मकान में रहता था। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उद्योगों में छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 9:30 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी करने लगा। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता ने पहले मां के साथ बहस की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी पहुंचे और गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल ले गए। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बद्दी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को शव का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी दाता राम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

शराब पीकर हमेशा पत्नी से झगड़ा करता था दाता राम
बद्दी के जुड्डी कलां में प्रवासी कामगार के अनाथ हुए चार बच्चों को मृतक महिला की बहन देख रही है। इसका कमरा भी मृतक महिला सुनेहरी देवी के साथ ही था। महिला ने बताया कि उसकी बहन से जीजा हमेशा शराब पी कर झगड़ा करता था। बीते दिन भी पहले शराब पी कर आया और बहन से झगड़ा करने लगा। नशे में धुत हो कर कटार से उसके ऊपर कई वार किया। बच्चों ने शोर मचाया तो वह शोर सुन कर कमरे में गई लेकिन तब तक उसका जीजा दाताराम कमरे से फरार हो गया था। 

महिला ने बताया कि उसकी बहन को समय पर उपचार मिलता तो वह बच जाती। लेकिन खून का अधिक स्राव होने से उसकी मौत हुई है। घटना के बाद कोई भी उसमें हाथ नहीं लग रहा था, जिससे उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। करीब एक घंटे के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जिससे अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। उसकी बहन के चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। अभी तो वह उनकी देखभाल कर रही है लेकिन भविष्य में इन्हें कौन देखेगा। मां के मरने के बाद इनका पिता भी लापता हो गया है। अगर वह वापस आएगा तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। अब इन छोटे बच्चों के को कौन रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed