{"_id":"6a81b9329c71f22ea80c8ed0","slug":"along-with-defaulters-the-additional-assets-of-guarantors-will-now-also-be-confiscated-solan-news-c-176-1-ssml1040-176539-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डिफाल्टरों के साथ अब गारंटरों की भी होगी अतिरिक्त संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डिफाल्टरों के साथ अब गारंटरों की भी होगी अतिरिक्त संपत्ति जब्त
Mon, 17 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर-
बघाट बैंक प्रबंधकों ने सभी ब्रांच मैनेजरों को बैठक में दिए आदेश
सरकारी नौकरी वालों की सैलरी अटैच करने के भी दिए आदेश
अब तक 150 डिफाल्टरों व गारंटरों की लिस्ट पहुंची बैंक के पास
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक ने ऋण डिफाल्टरों और उनके गारंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बैंक प्रबंधक डिफाल्टरों के साथ-साथ गारंटरों की अतिरिक्त संपत्ति भी जब्त करेगा। बैंक प्रबंधकों ने सभी शाखा प्रबंधकों को इस संबंध में तत्काल आदेश जारी किए हैं। इसमें लोन लेने के समय जो संपत्ति दिखाई गई थी, उसके अलावा अब अन्य संपत्ति अटैच होगी। इसे निर्णय बैंक की एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। अब तक 150 डिफाल्टरों और उनके गारंटरों की एक सूची बैंक के पास पहुंच चुकी है। इन सभी पर बैंक का बड़ा बकाया है। बैंक इन डिफाल्टरों और गारंटरों की संपत्ति को जब्त करेगा। जब्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इससे ऋण चुकाने में लापरवाही बरतने वालों पर दबाव बनेगा।
बैंक ने सरकारी नौकरी करने वाले डिफाल्टरों और गारंटरों पर भी शिकंजा कसा है। अब सभी शाखा प्रबंधकों को उक्त डिफाल्टरों की सैलरी भी अटैच करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें सोलन, शिमला के करीब एक दर्जन डिफाल्टर हैं। वहीं इसमें कुछ गारंटर भी शामिल हैं, जिन पर बैंक का करीब 70 से 80 रुपये रुपये का बकाया है। इससे पहले भी बैंक ने इस डिफाल्टरों के गैर जमानती वारंट जारी किए थे, मगर इन्होंने कुछ राशि जमा करवाकर अपनी गिरफ्तारी टाल दी थी। हालांकि अब बैंक इन पर सख्ती से निपटेगा। वहीं इनकी सैलरी बैंक में अटैच करने की कार्रवाई करेगा ताकि इनसे बैंक की बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द हो सके।
बीते माह सरकार के साथ बैंक प्रबंधकों की बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने डिफाल्टरों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए थे, जिसके बाद अब बैंक प्रबंधक काफी सख्त हो चुका है। इसमें करीब 115 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए थे। उधर, बैंक अधिकारियों का कहना है अब बैंक के डिफाल्टरों के साथ-साथ गारंटरों की अतिरिक्त संपत्ति भी जब्त की जाएगी। साथ ही जो सरकारी नौकरी वाले डिफाल्टर हैं, उनकी सैलरी अटैच की जाएगी। इसके लिए सभी ब्रांच मैनेजरों को आदेश जारी कर दिए हैं।