{"_id":"6a81ac621c0e43338c02baea","slug":"six-portable-x-ray-machines-for-the-tb-free-campaign-the-initiative-will-now-gain-momentum-solan-news-c-176-1-sln1013-176526-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टीबी मुक्त अभियान के लिए छह पोर्टेबल एक्सरे मशीन, अब पकड़ेगा गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टीबी मुक्त अभियान के लिए छह पोर्टेबल एक्सरे मशीन, अब पकड़ेगा गति
Mon, 17 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहुंची चार नई एक्सरे मशीनों को इस सप्ताह से किया जाएगा शुरू
अभी 200 से अधिक गांव में लगेंगे निक्षय शिविर, होगी क्षय रोग की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी (क्षय रोग) मुक्त अभियान 2.0 के लिए अब जिले में छह पोर्टेबल एक्सरे मशीनें हो गई हैं। ऐसे में अभियान अब तेजी पकड़ेगा और विभाग का चयनित लक्ष्य भी जल्द पूरा होगा। जिले में पहले जहां केवल तीन ही नई मशीनें पहुंची थी, वहीं अब एक और मशीन पहुंच चुकी है। ऐसे में इन चार नई एक्सरे मशीनों को इस सप्ताह से शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं।
विभाग के पास इससे पहले भी तीन मशीनें थी, जिनके सहारे अभियान को चलाया जा रहा था। वहीं बीच अभियान में एक मशीन खराब पड़ गई थी। इसके बाद केंद्र की ओर से जिले के हर स्वास्थ्य खंड को एक एक्सरे मशीन सौंपी गई है। जिले में अभी के समय 200 से अधिक गांव में टीबी मुक्त अभियान के तहत निक्षय शिविर का आयोजन किया जाना है। वहीं इन्हीं मशीनों की मदद से मरीजों की टीबी जांच भी की जाएगी। अब छह मशीनों के आने से अभियान की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी। जहां विभाग पहले एक दिन में दो से तीन गांव में ही शिविर लगा पा रहा था, वहीं अब प्रतिदिन 6 या इससे अधिक गांव को अभियान के तहत कवर किया जा सकेगा। ऐसे में शिविर में जांच के दौरान मिलने वाले नए टीबी मरीजों को भी समय पर ठीक किया जा सकेगा।
अब तक 400 गांव हुए हैं कवर
विभाग की ओर से टीबी मुक्त अभियान को शुरू किए अब पांच माह से ज्यादा समय पूरा होने वाला है। विभाग को इस अभियान में 637 गांव में शिविर लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक करीब 400 गांव कवर कर दिए गए हैं। विभाग की रफ्तार को तेज करने के लिए ही इन मशीनों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
विभाग के पास चार नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनें पहुंच चुकी है। इन्हें जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभियान को तेजी से पूरा किया जा सके। विभाग की ओर से अभियान में मिलने वाले टीबी मरीजों का भी उपचार तुरंत शुरू किया जा रहा है। ऐसे में अभियान के जल्द पूरा होने की उम्मीद है। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन