{"_id":"6a81b7f419c380ffe9058f9b","slug":"baba-club-joghon-defeated-the-adc-barog-team-solan-news-c-176-1-ssml1040-176543-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाबा क्लब जोघों ने एडीसी बड़ोग की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाबा क्लब जोघों ने एडीसी बड़ोग की टीम को हराया
Mon, 17 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
कसौली उपमंडल के कंडा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्याक्रम के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता के वि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडा में स्वतंत्रता दिवस पर कबड्डी का रोमांच
डॉ. शांडिल ने विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर खेल और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यंग फार्मर क्लब कंडा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में बाबा क्लब जोघों की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एडीसी बड़ोग की टीम उप-विजेता रही। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन-जन के आपसी समन्वय और खेल भावना से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सकता है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए युवाओं से नशा मुक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामिया के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।