{"_id":"6a81c70355315dc6ee09a596","slug":"the-police-organized-a-bike-rally-as-part-of-the-anti-chitta-mission-solan-news-c-176-1-ssml1044-176525-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस ने एंटी चिट्टा मिशन के तहत ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस ने एंटी चिट्टा मिशन के तहत ने निकाली बाइक रैली
Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बद्दी के एसपी कायार्लय परिसर में बाईक रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते हुए एसपी विनोद धीमान- संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईईसी विवि के सहयोग से निकाली बाइक रैली को पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान नेे किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की ओर से हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी चिट्टा मिशन तथा शिक्षित हिमाचल-विकसित हिमाचल के अंतर्गत आईईसी विश्वविद्यालय के सहयोग से एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश देना रहा।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आईईसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइक रैली के माध्यम से नशे को ना, जिंदगी को हो तथा नशामुक्त हिमाचल का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से इस जन-जागरूकता अभियान में सहयोग देने की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता से नशे के विरुद्ध संदेश को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
आईईसी विश्वविद्यालय एवं बद्दी पुलिस के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस बाइक रैली ने नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को और मजबूत करते हुए समाज को एकजुट होकर नशे के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।