फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   baghat urban cooperative bank 20 crore government aid

Solan News: बघाट बैंक को सरकार से 20 करोड़ रुपये की राहत, 72 हजार खाताधारकों को बड़ी उम्मीद

Fri, 31 Jul 2026 11:21 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 31 Jul 2026 11:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय संकट से जूझ रहे बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पुनरुद्धार के लिए 20 करोड़ रुपये की सहायता जारी की है। इस फैसले से करीब 72 हजार खाताधारकों और शेयरधारकों को राहत मिलने की उम्मीद है। बैंक प्रशासन के अनुसार ऋण वसूली अभियान में भी तेजी आई है और सरकारी सहायता से बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

विज्ञापन
baghat urban cooperative bank 20 crore government aid
बघाट बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के रिवाइवल को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने वीरवार शाम करीब 6:30 बजे बघाट बैंक के खाते में 20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता राशि को ट्रांसफर कर दिया है। प्रदेश सरकार के इस बड़े फैसले से बैंक के लगभग 72 हजार खाताधारकों और शेयर होल्डरों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को सोलन के क्यारीघाट में सार्वजनिक रूप से यह संकेत दिए थे कि सरकार बैंक की स्थिति को सुधारने के लिए पूरी तरह गंभीर है और किसी भी कीमत पर बघाट बैंक को डूबने नहीं दिया जाएगा। इस आश्वासन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार ने शाम को बैंक के खाते में 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए।

विज्ञापन


बैंक पिछले काफी समय से वित्तीय संकट और लिक्विडिटी की समस्या से जूझ रहा था, जिससे इसके हजारों ग्राहकों व शेयर धारकों की पूंजी पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए थे। अब सरकार की ओर से यह बड़ी वित्तीय मदद मिलने के बाद बैंक के रिवाइवल (पुनरुद्धार) होना लगभग तय हो चुका है क्योंकि डिफाल्टरों ने भी अब बैंक के लोन की राशि को चुकाना शुरू कर दिया है। सख्ती के बाद दो सप्ताह में ही करीब 20 लाख रुपये के आसपास राशि जमा हो गई है। हालांकि अब शेयर होल्डरों व खाताधारकों पर निर्भर करता है कि वे बैंक में अपना कितना शेयर देते हैं ताकि जल्द से जल्द बैंक से कैपिंग हटे और यह दोबारा से खड़ा हो।
विज्ञापन


बैंक के प्रशासक नीरज सूद ने कहा कि सरकार ने बैंक के खाते में 20 करोड़ रुपये डाल दिए हैं। इससे बैंक के रिवाइल में परेशानी नहीं होगी। हालांकि खाताधारकों व शेयर होल्डरों से अपील है कि वह बैंक में जमा राशि का कुछ हिस्सा दें ताकि बैंक जल्द से जल्द रिवाइव करे और पहले की तरह कारोबार शुरू हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed