फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   meeting in solan

Solan News: संगठन की मजबूती व आपसी समन्वय को सशक्त बनाने पर जोर

Thu, 30 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू में हुई एक्स-सर्विसमेन लीग सदर सोलन की त्रैमासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू में एक्स-सर्विसमेन लीग सदर सोलन की त्रैमासिक बैठक का आयोजन सुबाथू यूनिट की ओर से अन्नपूर्णा सैनिक हॉल में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यालय सदर सोलन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) सच्चिदानंद शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार कर्नल विजेंद्र गुरूंग, सलाहकार कैप्टन मोहन पुन और पूर्व सैनिक लीग, सुबाथू यूनिट के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) दीपक तमांग उपस्थित रहे। इनके साथ ही जिला सोलन की सभी छह लीगों के अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस त्रैमासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके परिवारों के कल्याण पर सार्थक विचार-विमर्श करना था। बैठक में संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान उपस्थित वीर नारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने सभी वीर नारियों से इस संगठन को अपना परिवार मानकर एक-दूसरे का सहयोग करने और सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिक लीग केवल एक औपचारिक संगठन नहीं है, बल्कि यह सेवा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता को समर्पित एक सशक्त परिवार है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों द्वारा संगठन को भविष्य में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed