फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bharari ghat daseran nh 205 car rockfall one dead two injured

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: चलती कार पर भरभराकर गिरी भारी चट्टान; एक की मौत; दो गंभीर घायल

Tue, 11 Aug 2026 04:40 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 04:40 PM IST
सार

शिमला-बिलासपुर एनएच-205 पर भराड़ीघाट के दसेरन में मंगलवार को पहाड़ी से भारी चट्टान चलती कार पर गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को दाड़लाघाट से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चला और मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
bharari ghat daseran nh 205 car rockfall one dead two injured
भराड़ीघाट के दसेरन में चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर भराड़ीघाट के दसेरन में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी भरकम चट्टान चलती कार पर आ गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


चट्टान गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। करीब एक घंटे तक बचाव कार्य चलने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को पहले दाड़लाघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त कार का पंजीकरण नंबर एचपी-52ए-7197 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे में मृतक और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed