सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   'Bhavishya Jyoti' Award Ceremony: 512 meritorious students beam with joy after receiving honors from the SP and the Deputy Director of Education.

Solan News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह एसपी और शिक्षा उप निदेशक से सम्मान पाकर चहके 512 मेधावी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Bhavishya Jyoti' Award Ceremony: 512 meritorious students beam with joy after receiving honors from the SP and the Deputy Director of Education.
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के दौरान मुख्यातिथि के साथ बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सोलन में अमर उजाला किया सम्मान समारोह का आयोजन, 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में कोठो स्थित ऑडिटोरियम में अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सोलन के 34 निजी और राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के 512 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि एसपी सोलन टीएसडी वर्मा और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा उप निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
अतिथियों से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में न सिर्फ मेधावियों के सपनों को नई उड़ान मिली, बल्कि अधिकारियों और शिक्षाविदों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी साझा किए। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। यदि जीवन में कोई उल्लेखनीय मुकाम हासिल करना है, तो लगातार मेहनत करनी होगी। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश व समाज के नवनिर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने की ललक होनी चाहिए और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद उच्च शिक्षा उप निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी विषय को रटने के बजाय उसे समझकर और परखकर पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का कड़ा परिश्रम और त्याग छुपा होता है। इसलिए हमेशा अपने अभिभावकों और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनके आशीर्वाद के बिना जीवन में सच्ची सफलता अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबरों के पीछे न भागें, अपनी क्षमता पहचाने
शिक्षण संस्थान विद्यापीठ शिमला के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा ने कहा कि कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलता, लेकिन जीवन में कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। यदि आपके भीतर सीखने का जज्बा है, तो आप हर चुनौती को पार कर सकते हैं। वहीं, विद्यापीठ के ई. रविंद्र अवस्थी ने कहा कि बच्चे सिर्फ नंबरों की दौड़ में न भागें। कई बार स्कूल-कॉलेज में कम अंक लाने वाले छात्र भी आगे चलकर अपनी व्यावहारिक समझ और मेहनत के बल पर बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखें।
विज्ञापन

इनका भी रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी और बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट, आईईसी विवि बद्दी सहित स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने शिक्षा के इस महाकुंभ में अपनी अहम भूमिका निभाई।
सम्मानित होकर गर्व कर रहे महसूस
कोठी देवरा स्कूल के युवराज ने कहा कि अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सम्मानित होकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के आयोजनों से हम जैसे छात्र-छात्राओं का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह बहुत अच्छी पहल
छात्रा भाविका मंच पर इस तरह सम्मानित होना हमारे लिए एक बेहतरीन अनुभव था। अब आगे बढ़कर देश के लिए कुछ करने का जज्बा और मजबूत हुआ है। यह बहुत अच्छी पहल है।
सम्मान पाकर बढ़ा मनोबल
देवांगी ने कहा कि अमर उजाला और स्कूल की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह ने हम सभी विद्यार्थियों को बेहद खुशी दी है। इससे हमारा मनोबल बहुत बढ़ गया है।
मार्गदर्शन मिलना सबसे बड़ी बात
मानव चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में सम्मान पाने के साथ-साथ पुलिस और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी का मार्गदर्शन मिलना हमारे लिए सबसे बड़ी बात थी। उनकी बातों से बहुत कुछ सीखने को मिला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed