फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Businessman attacked with intent to kill in Bhudd; accused flee Fled with licensed pistol and laptop

Solan News: भुड्ड में कारोबारी पर जानलेवा हमला, आरोपी लाइसेंसी पिस्टल और लैपटॉप लेकर हुए फरार

Tue, 11 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 11 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
हमले के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

रविवार देर रात का है मामला, पुलिस शिकायत पर कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के भुड्ड क्षेत्र में एक ठेकेदार पर कार व पिकअप में सवार होकर आए हमलावरों द्वारा डंडों और घातक हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित की लाइसेंसी पिस्टल और लैपटॉप लूटकर मौके से फरार हो गए।

भुड्ड निवासी शिकायतकर्ता मोहन लाल के अनुसार, उनका बेटा मक्खन सिंह रविवार देर रात अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। भुड्ड बैरियर के पास चनाल माजरा निवासी इकबाल, प्रीत और उनके अन्य साथियों ने वाहनों से उसका रास्ता रोक लिया और अचानक हमला कर दिया। इस हमले में मक्खन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बद्दी में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आधुनिक तकनीक और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed