फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Leakage again in the main rising line of the drinking water scheme in Nalagarh.

Solan News: नालागढ़ में पेय जल योजना की मेन राइजिंग लाइन में फिर से लीकेज

Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Leakage again in the main rising line of the drinking water scheme in Nalagarh.
नालागढ़ के चूहवाल में राईजिंग लाईन से निकल रहा पानी- संवाद
नहीं रुक रहा लीकेज का सिलसिला, लोगों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में नई पेयजल योजना की मुख्य राइजिंग लाइन की लीकेज रुकने का नाम नहीं ले रही है। चुहूवाल में ही पहले दो-तीन बार कई जगह से लीकेज हो रही थी तो विभाग ने ठीक कर दिया था। अब फिर से दो जगह से लीकेज शुरू हो गई है जिससे न केवल पानी सड़क पर बह रहा है बल्कि सड़क भी खराब हो रही है।
नालागढ़ में करीब 22 करोड़ से नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है। योजना के तहत नंगल में दो ट्यूबवेल, एक पंप हाउस और नई राइजिंग लाइन का निर्माण किया जा रहा है। पुरानी राइजिंग लाइन जर्जर होने के कारण विभाग ने नई लाइन बिछाई है लेकिन यह भी तीन बार लीक हो चुकी है। पहली बार चुहूवाल में रिसाव होने पर पेवर ब्लॉक उखाड़कर मरम्मत की गई थी। कुछ दिन बाद कुछ दूरी पर फिर पानी निकलने लगा था जिसे विभाग द्वारा ठीक कर दिया था।
विज्ञापन

पहले पुरानी राइजिंग लाइन दतोवाल में जगह-जगह लीक होने के कारण नालागढ़ शहर में पेयजल संकट पैदा हो जाता था। इसे देखते हुए विभाग ने पुराने टैंक को नई राइजिंग लाइन से जोड़ दिया है। नई लाइन में भी बार-बार रिसाव होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है और कार्य की गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 7 निवासी वरिष्ठ नागरिक एसआर रघुवंशी ने कहा कि पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई गई थी लेकिन उसमें भी लगातार रिसाव हो रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार करने की मांग की है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि नई राइजिंग लाइन की अभी टेस्टिंग चल रही है। ठेकेदार को इस बारे में कहा गया है और परीक्षण के दौरान जहां भी तकनीकी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed