फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Massive protest in Nalagarh over farmers' and workers' demands.

Solan News: किसान-मजदूर मांगों को लेकर नालागढ़ में जोरदार प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 11 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Massive protest in Nalagarh over farmers' and workers' demands.
नालागढ़ मे अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों को पदाधिकारी- संवाद।
सीटू, एटक, इंटक और किसान सभा ने निकाली संयुक्त रैली
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। सीटू, एटक, इंटक और हिमाचल किसान सभा के संयुक्त आह्वान पर नालागढ़ में जोरदार प्रदर्शन हुआ। इसमें विभिन्न ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों और मिड-डे मील वर्करों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शन लोनिवि के विश्राम गृह से शुरू होकर नालागढ़ बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा, जहां केंद्र को ज्ञापन भेजा गया।
अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव नरेश घई ने किसान-मजदूर एकता मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलों का लाभकारी दाम, एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज से मुक्ति चाहते हैं। मजदूर अपने श्रम अधिकारों, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नीतियां कृषि और श्रम क्षेत्र को बड़े कॉरपोरेट घरानों को सौंप रही हैं। चार श्रम संहिताओं से मजदूरों के वर्षों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं, जिसे किसान-मजदूर स्वीकार नहीं करेंगे। वक्ताओं ने बताया कि सरकार की नीतियों का लाभ बड़े कॉरपोरेट घरानों को मिल रहा है, जबकि किसान और मजदूर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इन जनविरोधी नीतियों का मुकाबला किसान-मजदूर एकता से ही संभव है।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधन
जनसभा को हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रवि शर्मा ने संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष यशपाल और इंटक के जिला अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर भी वक्ताओं में शामिल थे। एटक नालागढ़ के अध्यक्ष मोहन लाल, नछत्तर सिंह और एमडीएम वर्करों की ओर से मोहिंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई केवल ज्ञापन और प्रदर्शनों तक सीमित नहीं रहेगी। इसे गांव-गांव और उद्योग-उद्योग तक ले जाकर व्यापक जनसंघर्ष में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के अधिकारों का संघर्ष
सीटू महासचिव मोहित वर्मा ने नालागढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हजारों मजदूरों की मेहनत से चलता है। परंतु आज भी बड़ी संख्या में मजदूर अपने कानूनी और सांविधानिक अधिकारों से वंचित हैं। मजदूरों को संगठित होने, यूनियन बनाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने से रोकने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed